प्रतापगढ़: लीलापुर थाना अध्यक्ष पर महिला फरियादी के सामने मसाज करने का आरोप, एसपी ने बदला कार्यक्षेत्र
लीलापुर थाना अध्यक्ष नरेंद्र सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह थाने के अंदर कुर्सी पर बैठकर एक चौकीदार से मसाज करते हुए नजर आ रहे हैं। उनके सामने एक महिला फरियादी बैठी हुई है। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी प्रतापगढ़ ने उन्हें लीलापुर थाना अध्यक्ष के पद से हटकर क्राइम ब्रांच में भेज दिया है।