प्रतापगढ़: छतरपुर नाले के पास रिश्तेदारी जा रहे युवक से दिनदहाड़े हुई छिनौती
अमेठी जनपद के संग्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धौरहरा निवासी रितेश सिंह अपने चचेरे भाई मनीष सिंह के साथ बाइक से गुरुवार की दोपहर करीब 3 बजे अपनी बुआ के घर अंतू थाना क्षेत्र के किठावर जा रहे थे। जब वह रास्ते में थाना क्षेत्र के छतरपुर नाले के पास पहुंचे तो रितेश सिंह का आरोप है कि अचानक पीछे से तीन बाइक पर सवार आधा दर्जन लोग मोबाइल व नगदी छीन लिया।