प्रतापगढ़: धरौली गांव में 5 वर्ष पूर्व बनी पानी की टंकी से सप्लाई नहीं हो सकी, ग्रामीणों में आक्रोश
जलजीवन मिशन के तहत गांव में शुद्ध पेयजल के लिए सरकार की तरफ से पानी की टंकी बनवाई गई है। सैकड़ो गांव वैसे हैं जिनमे पानी की टंकी तो बनकर तैयार है पर अभी तक ग्रामीणों को पानी की सप्लाई नहीं मिल रही है। धरौली गांव के राजकुमार यादव सत्यम यादव प्रदीप आदि ने बताया कि उनके गांव में 5 वर्ष पूर्व पानी की टंकी बनी है। पर पानी की सप्लाई नहीं हो रही है।