प्रतापगढ़: अग्निशमन विभाग की टीम ने केशवराय जिला मेडिकल कॉलेज का फायर ऑडिट किया, अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया
अग्निशमन तथा आपात सेवा प्रभारी अग्निशमन अधिकारी अतुल त्रिपाठी द्वारा गुरुवार शाम 5 बजे पूरे केशवराय स्थित जिला मेडीकल कॉलेज़ का फायर ऑडिट किया गया। इस दौरान उपस्थित स्टाफ, छात्रो और जनसमूह को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरुक करते हुए फायर ड्रिल,मॉक ड्रिल कराकर उन्हें प्रशिक्षित किया गया।अग्निशमन यंत्र उपकरण क्रियाशील दशा में बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।