प्रतापगढ़: अधिवक्ता पर दर्ज मुकदमा जल्द वापस नहीं हुआ तो पट्टी बार के अधिवक्ता करेंगे पुनः आंदोलन
गुरुवार को बार अध्यक्ष राधा रमण मिश्र की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं की एक बैठक हुई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि शुक्रवार को एसडीएम को एक ज्ञापन दिया जाएगा। गुरुवार से अधिवक्ता न्याय कार्य से विरत है, जो आगे भी चलता रहेगा। यदि जल्द अधिवक्ताओं पर दर्ज मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो अधिवक्ता आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।