प्रतापगढ़: उमरी गांव की सड़क दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान हुई मौत
अंतू क्षेत्र के उमरी गांव के रहने वाले राजेश मिश्र पेंटर का कार्य करते हैं। मंगलवार को वह अपने बेटे का इलाज कराने मोपेड से पत्नी शांती देवी के साथ लालगंज गए थे। वापस लौटते समय सड़वा चंडिका लीलापुर मार्ग पर तेजगढ़ मोड़ के पास अज्ञात ट्रक ने उनकी मोपेड में टक्कर मार दी। जिससे तीनों लोग घायल हो गए। प्रयागराज में इलाज के दौरान शांति की मौत हो गई।