पिंड्रा: पिंडरा में आयोजित कामकाजी महिला सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अपने एक दिवसीय वाराणसी दौरे के दौरान बाबतपुर-पिंडरा स्थित आशा एजुकेशन ग्रुप परिसर में आयोजित "कामकाजी महिला सम्मान समारोह" कार्यक्रम में मातृ शक्तियों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उन्हें सम्मानित किया। मुख्यमंत्री के मंच पर पहुंचते ही बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया।