वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र की पुलिस टीम ने शुक्रवार को अवैध कच्ची शराब खुलेआम बेचते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर करवल बस्ती के पास कच्ची शराब बेचते हुए 53 वर्षीय आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा गया। आबकारी एक्ट के तहत अभियुक्त पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया।