पिंड्रा: वाराणसी के चौबेपुर में 30 सेकंड में 3 चोरों ने 6 हजार की बकरी चोरी की, घटना सीसीटीवी में कैद हुई
वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र में तीन बाइक चोरों ने महज 30 सेकेंड में 6 हजार रुपए कीमती बकरी की दिनदहाड़े चोरी का वीडियो सामने आया है। एक बाइक पर सवार तीन चोरों ने जब इस घटना को अंजाम दिया, तो घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।