पिंड्रा: वाराणसी के हरहुआ में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक, बिजली मिस्त्री की हुई दर्दनाक मौत
वाराणसी के हरहुआ में काम से वापस लौटते समय अनियंत्रित बाइक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक चालक बाइक से उछलकर सड़क पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने चालक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।