मेजा: ऊंचडीह बाजार के समीप सड़क किनारे खड़ी युवती को अनियंत्रित बाइक ने मारी टक्कर, महिला गंभीर रूप से घायल
मांडा थाना क्षेत्र के हंडिया नटकी निवासी सरिता देवी पुत्री बैरागी लाल इन दिनों अपनी बहन के घर ऊंचडीह बाजार आई है। बुधवार की दोपहर लगभग एक बजे वह सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान उसे एक अनियंत्रित बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। घटना में सरिता काफी गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि बाइक सवार मौका देखकर फरार हो गया। मौजूद लोगों द्वारा सीएससी रामनगर में भर्ती कराया गया।