सिरसागंज: सिरसागंज में पुलिस का बड़ा एक्शन, थाना परिसर में 74 मुकदमों से जुड़े 71 तमंचे और 3 चाकू किए गए नष्ट
जनपद के सिरसागंज थाना परिसर में सोमवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में 74 मुकदमों से जुड़े अवैध हथियारों को नियमानुसार नष्ट किया गया। नष्ट किए गए हथियारों में 71 अवैध तमंचे व कारतूस और 3 अवैध चाकू शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई न्यायालय से समाप्त हो चुके मुकदमों के माल के निस्तारण के लिए एडीजी आगरा जोन के विशेष अभियान के तहत की गई।