जींद: भारत बंद के आह्वान पर रोडवेज की बसों ने पूर्ण रूप से रखी हड़ताल, परिवहन समिति की चली 70 बस
Jind, Jind | Feb 16, 2024 राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते शुक्रवार को कम ही बसें चली। बस अड्ड पूरा दिन खाली रहा, जहां न तो बूथों पर बसें लगी और न ही यात्री पहुंचे। हड़ताल के चलते यात्रियों की संख्या भी कम ही रही। असंध, पानीपत, हांसी और गोहाना रूट पर ही कुछ निजी बसें चली। वहीं रोडवेज प्रबंधन ने दावा किया है कि डिपो तथा सबडिपो से परिवहन समिति की 70 बसें चलाई गई हैं।