जींद: लघु सचिवालय के बाहर गौशालाओं से हडवारे बंद करवाने की मांग को लेकर महिलाएं भी बैठी धरने पर
Jind, Jind | Feb 16, 2024 गोशालाओं में हडवारे बंद किए जाएं, गोचर भूमि से कब्जे छुड़वाए जाएं, गोशालाओं में गाय और अमेरिकन सांड को अलग-अलग रखा जाए। इन सभी मांगों को लेकर लघु सचिवालय के बाहर शुक्रवार को महिलाओं ने भी धरना दिया। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक वह अनिश्चितकाल के लिए धरने पर बैठेगी।