नीम चक बथानी: नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव से पुलिस ने SC/ST एक्ट के तीन माह से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया
नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव से पुलिस ने तीन माह से फरार चल रहे SC/ST एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सुदय यादव उर्फ रामादेश सिंह के पुत्र फजत यादव उर्फ इंद्रजीत कुमार से हुई है। जिसके खिलाफ बीते जून माह में SC/ST एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज हुई थी। गिरफ्तार आरोपी को शुक्रवार दोपहर 2 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।