कोईलवर: कायमनगर अंडरपास के पास जर्जर सर्विस रोड से यात्रियों की बढ़ी परेशानी
बक्सर-पटना फोरलेन पर कायमनगर अंडरपास के बगल में स्थित सर्विस रोड की स्थिति इन दिनों काफी जर्जर हो गई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और टूटे हिस्से होने के कारण छोटी-बड़ी गाड़ियों के आवागमन में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।शुक्रवार की दोपहर करीब 3:30 बजे जब पब्लिक एप की टीम मौके से गुजर रही थी, तो स्थानीय यात्रियों ने पूरी जानकारी दी।