#बालाघाट
सेवा और संकल्प का संदेश लेकर बैहर-गढ़ी पहुंची ‘वडनगर से वाराणसी’ यात्रा
बैहर में सफाई कर्मियों से संवाद, नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों ने साझा किए अनुभव
सेवा, जनसंपर्क और राष्ट्र निर्माण के संदेश के साथ निकली ‘वडनगर से वाराणसी जल, जन एवं सेवा संकल्प यात्रा’ 28 सितंबर को बालाघाट जिले के बैहर पहुंची। यात्रा के बैहर पहुंचने पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें यात्रियों ने सफाई कर्मियों से संवाद किया।
इस दौरान जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से नक्सल हिंसा से प्रभावित लोगों ने भी अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में परिस्थितियों में आए बदलाव के बाद अब वे और उनके परिवार स्वयं को अधिक सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले हिंसा के भय के बीच जीवनयापन करना पड़ता था, जबकि अब गांवों में विकास और सुविधाओं का विस्तार दिखाई देने लगा है। बैहर में रात्रि विश्राम के बाद 29 सितंबर को यात्रा गढ़ी के लिए रवाना हुई। गढ़ी पहुंचने पर यात्रा का स्वागत किया गया। यहां पौधारोपण, जनसंवाद सहित विभिन्न गतिविधियों में यात्रियों ने सहभागिता की। कार्यक्रमों के बाद यात्रा मंडला जिले के बिछिया के लिए रवाना हो गई।
यात्रा में गुजरात की सांसद शोभनाबेन बारैया, दाहोद लोकसभा क्षेत्र के सांसद जसवंतसिंह सुमनभाई भाभोर, यात्रा प्रभारी विवेक शर्मा, अमन गांधी, शिवादित्य नेताम सहित बड़ी संख्या में युवा शामिल हैं। यात्रा के बैहर एवं गढी पहुंचने पर बालाघाट सांसद श्रीमती भारती पारधी, अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य श्री भगत सिंह नेताम, अनुपमा नेताम, नगर पंचायत बैहर के अध्यक्ष, गुड्डा मरकाम, पार्षद, ग्राम पंचायत गढी के सरपंच, पंच द्वारा स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर सेवा गतिविधियों, जनसंवाद और सामाजिक सहभागिता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #CMMadhyaPradesh #bhartipardhimp #JansamparkMP #welfaretriba
1 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Sep 29, 2026