कनवास: इंद्रप्रस्थ कॉलोनी से तीन माह से फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार
Kanwas, Kota | Nov 8, 2024 पुलिस ने तीन माह से विभिन्न धाराओं ने फरार आरोपी को शुक्रवार शाम 4:30 बजे इंद्रप्रस्थ कॉलोनी से गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद मीना ने बताया कि करीब तीन माह से फरार वांछित आरोपी भैरूलाल चौहान (31) पुत्र मांगीलाल जीनगर को इन्द्रप्रस्थ कोलोनी से टीम द्वारा गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की गई है।