गुरूर: ग्राम कवर में चंडी मंदिर के पास खेत में किसान का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Gurur, Balod | Aug 18, 2026 घटना स्थल से कुछ दूरी पर विद्युत तार भी गुजरा हुआ है, ऐसे मे घटना की सूचना पर विद्युत विभाग के कर्मचारियो को बुलाकर आसपास लाइन सप्लाई को बंद करके डेड बॉडी को सुरक्षित स्थान पर लाया गया। तत्पश्चात ही पंचनामा तथा अन्य कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक फिलहाल घटना का कारण अज्ञात है। मामले मे पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।