प्रभारी सचिव डॉ० आशिमा जैन ने घोषी प्रखंड के भारथु पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर का किया निरीक्षण, सहयोग पोर्टल पर सभी आवेदनों की अपलोडिंग एवं राजस्व मामलों में त्वरित गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश*
जन शिकायतों के प्रभावी समाधान हेतु आज दिनांक 02 जून 2026 को आयोजित सहयोग शिविर का प्रभारी सचिव, जहानाबाद जिला सह अपर सदस्य, राजस्व परिषद डॉ० आशिमा जैन द्वारा घोषी प्रखंड अंतर्गत भारथु पंचायत स्थित महंथ केशव दास +2 उच्च विद्यालय में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने शिविर की कार्यप्रणाली, विभागीय समन्वय, उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं आमजनों की शिकायतों के निष्पादन की स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायती राज, पी.एच.ई.डी., सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, फार्मर आईडी निर्माण, श्रम, राजस्व एवं अन्य विभागों द्वारा लगाए गए काउंटरों का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए पम्पलेट, योजना संबंधी जानकारी एवं आमजनों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का अवलोकन किया। साथ ही जिला पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, भूमि सुधार उप समाहर्ता एवं अंचल अधिकारी के न्यायालय से संबंधित लंबित राजस्व मामलों की स्थिति की भी समीक्षा की।
*निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम हेल्प डेस्क काउंटर पर आवेदन पंजी का निरीक्षण किया गया तथा उस समय तक कुल प्राप्त 06 आवेदन जो सभी राजस्व मामलों से संबंधित थे का अवलोकन किया। शिविर में उपस्थित आमजनों द्वारा भी विभिन्न राजस्व शिकायतों को उठाया गया। इस पर प्रभारी सचिव ने शिविर प्रभारी एवं अंचलाधिकारी, घोषी को निर्देश दिया कि सभी राजस्व संबंधी आवेदनों एवं शिकायतों को सहयोग पोर्टल पर अपलोड करते हुए प्राथमिकता के आधार पर उनका निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।*
निरीक्षण के क्रम में प्रभारी सचिव ने सहयोग पोर्टल पर लंबित आवेदनों की भी समीक्षा की। *निरीक्षण के समय सहयोग पोर्टल पर कुल 18 आवेदन लंबित पाए गए। इस पर उन्होंने संबंधित विभागों को लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करते हुए अनुपालन प्रतिवेदन एवं अद्यतन स्थिति सहयोग पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया।*
प्रभारी सचिव ने शिविर प्रभारी और अन्य विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व, पेंशन, प्रमाण पत्र, पेयजल, स्वास्थ्य एवं अन्य जनसेवा से जुड़े मामलों जिनका प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन हो सकता है, उन सभी मामलों में जल्द से जल्द निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर का उद्देश्य सरकार की योजनाओं एवं सेवाओं को पंचायत स्तर पर प्रभावी ढंग से पहुंचाना तथा आमजनों की समस्याओं का बिना परेशानी के त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने शिविर स्थल पर पेयजल, बैठने की व्यवस्था, शौचालय, छायादार स्थान एवं साफ-सफाई की स्थिति का भी जायजा लिया तथा अधिकारियों को सभी मूलभूत सुविधाएं सुचारू रखने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा कि शिविर अवधि तक सभी विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहकर आमजनों की समस्याओं का समाधान करें।
उन्होंने सभी विभागीय पदाधिकारियों एवं शिविर प्रभारी को निर्देश दिया कि आज प्राप्त आवेदनों को सहयोग पोर्टल पर अपलोड के पश्चात् लंबित मामलों के निष्पादन की नियमित समीक्षा करते हुए 30 दिनों के अंदर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा सहयोग पोर्टल पर अपलोड मामलों की सतत मॉनिटरिंग करते हुए निष्पादित आवेदनों को भी पोर्टल पर अपडेट किया जाए।
#सबका_सम्मान_जीवन_आसान
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद
#सहयोग_शिविर
#IPRDBihar
#BiharGovernment
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar
11 views | Jehanabad, Bihar | Jun 2, 2026