*जिला पदाधिकारी ने हुलासगंज प्रखंड अंतर्गत चिरी पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में भाग लिया,आमजनों की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन का दिया निर्देश*
माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के निर्देशानुसार आज दिनांक 02 जून 2026 को जिले के विभिन्न पंचायतों में आयोजित “सहयोग शिविर” में जिला पदाधिकारी, जहानाबाद *श्रीमती अलंकृता पाण्डेय द्वारा हुलासगंज प्रखंड अंतर्गत चिरी पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में भाग लेकर शिविर संचालन व्यवस्था, प्राप्त आवेदनों एवं उनके सहयोग पोर्टल पर अपलोड के साथ निष्पादन की समीक्षा की गई।*
शिविर के दौरान जिला पदाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन, आवेदन पंजी में प्राप्त आवेदन, उनका सहयोग पोर्टल पर अपलोड की स्थिति, लंबित आवेदनों के निस्तारण का विस्तृत जायजा लिया गया तथा शिविर में उपस्थित आमजनों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवेदन निष्पादन की स्थिति की जानकारी प्राप्त की।सहयोग शिविर के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा सहयोग पोर्टल पर लंबित 2 आवेदनों की भी समीक्षा की तथा दोनों लंबित मामलों को अतिशीघ्र निष्पादित करने हेतु शिविर प्रभारी को निर्देश दिया।
उन्होंने शिविर प्रभारी के साथ सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि *शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन को अनिवार्य रूप से “सहयोग पोर्टल” पर अपलोड करते हुए आवेदक को प्राप्ति पावती दी जाए और निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही निष्पादित मामलों की सूचना आवेदकों को समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।*
जिला पदाधिकारी ने शिविर स्थल पर पेयजल, बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई, छायादार स्थान एवं विद्युत व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को सभी मूलभूत सुविधाएं सुचारू रूप से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य पंचायत स्तर पर ही आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना तथा लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ सरलता से उपलब्ध कराना है।
*इसी क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा लाभुक सावित्री देवी, पति-सत्येन्द्र मोदी, ग्राम-चिरी को जॉब कार्ड संख्या-2769 एवं मुन्नी देवी, पति-अनिल दास को जॉब कार्ड संख्या-961 वितरित किया गया। लाभुकों द्वारा आवेदन के त्वरित निष्पादन हेतु जिला पदाधिकारी एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया गया।*
इसके अतिरिक्त जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती अलंकृता पाण्डेय द्वारा माननीय मंत्री, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार सह प्रभारी मंत्री, जिला जहानाबाद श्री मोहम्मद जमा खान के साथ जहानाबाद प्रखंड अंतर्गत मांदे बिगहा पंचायत एवं काको प्रखंड अंतर्गत पिंजौरा पंचायत में आयोजित सहयोग शिविरों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं एवं आवेदन निष्पादन की स्थिति का जायजा भी लिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों, प्राप्त आवेदनों एवं उनके निष्पादन की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया गया।
*शिविर के दौरान जिला पदाधिकारी सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, आवास योजना, मनरेगा, पीएचईडी, स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व एवं अन्य विभागों के विभागीय पदाधिकारियों एवं शिविर प्रभारी को निर्देश दिया कि आज प्राप्त आवेदनों को सहयोग पोर्टल पर अपलोड के पश्चात् लंबित मामलों के निष्पादन की नियमित समीक्षा करते हुए 30 दिनों के अंदर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा सहयोग पोर्टल पर अपलोड मामलों की सतत मॉनिटरिंग करते हुए निष्पादित आवेदनों को भी पोर्टल पर अपडेट किया जाए।*
जिला पदाधिकारी द्वारा उपस्थित लाभुकों एवं ग्रामीणों से फीडबैक भी लिया गया तथा संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों पर गंभीरतापूर्वक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। ग्रामीणों द्वारा सहयोग शिविर की पहल की सराहना करते हुए कहा गया कि पंचायत स्तर पर ही समस्याओं के समाधान एवं योजनाओं की जानकारी उपलब्ध होने से आमजनों को काफी सुविधा मिल रही है।
#सबका_सम्मान_जीवन_आसान
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद
#सहयोग_शिविर
#IPRDBihar
#BiharGovernment
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar
24 views | Jehanabad, Bihar | Jun 2, 2026