पिंजौरा पंचायत में सहयोग शिविर का माननीय प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण
माननीय मंत्री, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार सह प्रभारी मंत्री, जिला जहानाबाद श्री मोहम्मद जमा खान द्वारा आज काको प्रखंड अंतर्गत पिंजौरा पंचायत में आयोजित “सहयोग शिविर” का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान माननीय मंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया तथा आमजनों से प्राप्त आवेदनों एवं उनके निष्पादन की समीक्षा की।
इस अवसर पर माननीय प्रभारी मंत्री द्वारा लाभुकों के बीच राशन कार्ड, भूमि संबंधी पर्चा एवं सामाजिक सुरक्षा योजना अंतर्गत पेंशन स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों को सहयोग पोर्टल पर अपलोड कर समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें, ताकि आमजनों को त्वरित राहत मिल सके।
#सहयोग_शिविर #सबका_सम्मान_जीवन_आसान #जहानाबाद #BiharGovernment
#सबका_सम्मान_जीवन_आसान
जिल�
43 views | Jehanabad, Bihar | Jun 2, 2026