मांदे बिगहा पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर का माननीय प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण
माननीय मंत्री, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार सह प्रभारी मंत्री, जिला जहानाबाद श्री मोहम्मद जमा खान द्वारा आज जहानाबाद प्रखंड अंतर्गत मांदे बिगहा पंचायत सरकार भवन में आयोजित “सहयोग शिविर” का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों, प्राप्त आवेदनों एवं उनके निष्पादन की समीक्षा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को सभी आवेदनों को सहयोग पोर्टल पर अपलोड कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर माननीय प्रभारी मंत्री द्वारा लाभुकों के बीच राशन कार्ड एवं जॉब कार्ड का वितरण भी किया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आयोजित सहयोग शिविर का उद्देश्य आमजनों की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि लोगों को कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े।
#सहयोग_शिविर #सबका_सम्मान_जीवन_आसान #जहानाबाद #BiharGovernment
, #जिला_प्रशासन_जहानाबाद
#IPRDBihar
#सहयोग_शिविर
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar
40 views | Jehanabad, Bihar | Jun 2, 2026