जयपुर में मोमोज विक्रेता युवती झुलसी, पुलिस पर खौलता पानी गिराने का आरोप
#JaipurIncident
#momofgirlslife
#Momojgirljaipur
जयपुर। राजधानी जयपुर के जगतपुरा क्षेत्र में मोमोज का ठेला लगाने वाली 27 वर्षीय युवती रेशु गुप्ता गंभीर रूप से झुलस गई। युवती और उसके परिवार का आरोप है कि मुख्यमंत्री के काफिले के गुजरने से पहले सड़क खाली कराने पहुंचे पुलिसकर्मियों ने ठेले को जबरन धक्का दिया, जिससे स्टीमर में रखा खौलता पानी उसके शरीर पर गिर गया।
घटना 19 जून की बताई जा रही है। पीड़िता के अनुसार उसने पुलिसकर्मियों को बताया था कि स्टीमर में गर्म पानी है और वह स्वयं ठेला हटा रही है, लेकिन इसके बावजूद ठेले को धक्का दिया गया। हादसे में उसके सीने, हाथों और जांघों पर गंभीर जलन हुई।
वहीं पुलिस का कहना है कि वीआईपी मूवमेंट के चलते सड़क किनारे लगे ठेलों को हटाया जा रहा था। अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच की जा रही है तथा सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि घटना के संबंध में दोनों पक्षों के अलग-अलग बयान सामने आए हैं।
Jaipur incident street venders MOmoj