फिरोज़ाबाद: करहल चुनाव प्रचार से लौट रहे फ़िरोज़ाबाद छपेटी के बाइक सवार दो लोग रुपसपुर में सड़क हादसे में हुए घायल
करहल चुनाव प्रचार से लौट रहे आरिफ रंगरेज और उनके साथी अकरम को शनिवार मध्य रात्रि एक बजे करीब शिकोहाबाद के रूपसपुर पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। दोनो को आनन फानन में उपचार को जिला अस्पताल लाया गया। दोनों फ़िरोज़ाबाद छपेटी के निवासी बताए गए हैं। सरकारी ट्रॉमा सेंटर में जानकारी होते ही सपा नेताओं का जमावड़ा लग गया। फिलहाल इलाज जारी हैं