निम्बाहेड़ा: कनेरा थाना पुलिस ने जिला के टॉप 10 ईनामी बदमाश जीतू बन्ना को किया गिरफ्तार
कनेरा थाना पुलिस ने बुधवार को जिला स्तरीय टॉप 10 वांछित अपराधी जीतू बन्ना को गिरफ्तार कर लिया। वह तीन साल पहले मादक पदार्थों की तस्करी के दौरान पुलिस पर फायरिंग कर फरार हो गया था। जिसकी जानकारी बुधवार को सांय सवा 6 बजे प्रेस नोट जारी कर दी गयी। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था।