निम्बाहेड़ा: जाट समाज की स्नेह मिलन ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक कृपलानी ने किया
जाट समाज निम्बाहेड़ा द्वारा आयोजित प्रथम तीन दिवसीय जाट समाज स्नेह मिलन ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खेल मैदान में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी रहे। यह जानकारी सोमवार को सांय सवा 7 बजे प्रेस नोट जारी कर दी गई। कार्यक्रम में पूर्व विधायक भी मौजूद रहे।