निम्बाहेड़ा: निंबाहेड़ा उपखंड कार्यालय में चुनाव तैयारियों को लेकर हुई बैठक, 295 मतदान केंद्रों पर हुई चर्चा
आगामी चुनावों को लेकर निंबाहेड़ा उपखंड कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में 295 मतदान केंद्रों पर बीएलओ नियुक्ति और चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने को लेकर चर्चा हुई। उपखंड अधिकारी विकास पचौली ने बताया कि निंबाहेड़ा ब्लॉक में 174 और छोटीसादड़ी ब्लॉक में 121 मतदान केंद्र होंगे। कुल 2,80,719 मतदाता हैं, जिनमें 1,39,992 पुरुष और 1,40,727 महिला मतदाता है।