निम्बाहेड़ा: निम्बाहेड़ा के लसडावन गांव स्थित ढ़ाबेश्वरी माता मंदिर से चोरी हुआ शिवलिंग जोड़ियां बावजी मंदिर की दीवार पर मिला
निम्बाहेड़ा के लसडावन गांव स्थित ढ़ाबेश्वरी माता मंदिर से चोरी हुआ शिवलिंग बरामद कर लिया गया है। शिवलिंग को भदेसर रोड स्थित जोड़ियां बावजी मंदिर की दीवार पर पाया गया। स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना बुधवार को सुबह करीब साढ़े 10 बजे पुलिस को दी, जिसके बाद सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शिवलिंग को कब्जे में ले लिया। गौरतलब है कि शिवलिंग चोरी की घटना हुई थी।