निम्बाहेड़ा: तड़ीपार अपराधी निंबाहेड़ा में गिरफ्तार, सट्टे की पर्ची काटते हुए पकड़ा गया
कोतवाली पुलिस ने तड़ीपार अपराधी शहजाद खान उर्फ मामु को गिरफ्तार किया है। जिसकी जानकारी मंगलवार को सांय सवा 7 बजे प्रेस नोट जारी कर दी गयी। आरोपी को राजस्थान गुण्डा नियंत्रण अधिनियम 1975 के तहत जिला बदर किया गया था, लेकिन वह निंबाहेड़ा में सट्टे की पर्ची काटता पाया गया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे मौके पर पकड़ा और अतिरिक्त जिला कलेक्टर के समक्ष पेश किया।