निम्बाहेड़ा: गांव लसडावन में ढाबेश्वरी माता मंदिर से गायब हुआ शिवलिंग, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया धरना प्रदर्शन
निंबाहेड़ा उपखंड के सदर थाना क्षेत्र के लसडावन गांव में रविवार को यहाँ स्थित ढाबेश्वरी माता मंदिर से शिवलिंग गायब होने की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। प्रथम दृष्टया, अज्ञात लोगों द्वारा शिवलिंग को तोड़ने और उसे गायब करने की आशंका जताई जा रही है। इस घटना के विरोध में बड़ी संख्या में ग्रामीण मुख्य बस स्टैंड चौराहे पर एकत्रित हो गए और रास्ता जाम किया।