पचपहाड़: गुराड़िया भर्ता गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया
भवानीमडी थाना क्षेत्र के गुराडिया भर्ता गांव मे एक युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। हैड कांस्टेबल बनवारीलाल ने बताया कि मृतक दिनेशकुमार के पिता परसराम ने रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि दिनेश मेघवाल खेत पर काम करने गया था। वह वापस आया और बोला कि घबराहट हो रही है। जिस पर उसे चिकित्सालय लेकर गए जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर जांच शुरू कर दी है।