पचपहाड़: भवानी मंडी में द स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के द्वारा स्वागत समारोह का किया गया आयोजन
भवानीमंडी में व्यापार महासंघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष गिरीश सोमानी के निर्विरोध अध्यक्ष बनने पर द स्माल स्केल इंडस्ट्री एसोसिएशन व कोटा स्टोन वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा स्वागत समारोह का आयोजन कर उनका स्वागत अभिनंदन किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष गिरीश सोमानी ने अपने उद्बोधन में बताया कि व्यापारी हित और व्यापारिक एकता उनका प्राथमिक कार्य है।