पचपहाड़: भवानीमंडी में 8 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
भवानीमंडी में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए 8 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ एक युवक मुस्तकीम खान को गिरफ्तार किया गया। थानाधिकारी रमेश मीणा ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पुलिस टीम द्वारा एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण मे पूर्व मे चालानशुदा अपराधियों पर एरिया डोमिनेशन के तहत अभियान चलाया हुआ है।