पचपहाड़: भवानीमंडी में एक साथ चार घरों में हुई चोरी,चोरों ने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा
भवानीमंडी में चोरों के होंसले इतने बुलंद है कि 5 नकाबपोश चोरों ने पुलिस के घर के साथ ही तीन अन्य घरों पर भी धावा बोल दिया। चोर अन्य कॉलोनी में भी वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे लेकिन मकान के दरवाजे भीतर से लगे होने के कारण उनके कुछ भी हाथ नहीं लगा। चोर घरों के ताले तोड़कर आभूषण व नगदी चोरी कर ले गए। जिन घरों में चोरी की वारदात हुई उनमें एक घर पुलिस का भी था