पचपहाड़: सूलिया के समीप ज्ञपिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, अन्य युवक गंभीर घायल
सूलिया गांव के समीप मोटरसाइकिल व पिकअप की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, वही एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे प्राथमिक उपचार पर जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। जगदीश व कमलेश समारोह में भाग लेकर वापस आ रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर मौके से पिकअप लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है।