पचपहाड़: भवानीमंडी मे विधायक ने नाला निर्माण की खराब गुणवत्ता देख जेईएन को लगाई फटक
भवानीमंडी में बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से बचाने के लिए किए जा रहे 16.03 करोड़ रुपए के नाला निर्माणकार्य का विधायक कालूराम मेघवाल ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नालानिर्माण की गुणवत्ता चैक करने के लिए सीसी से बनी दीवार को पत्थर से चैक किया तो सीमेंट खिरने लगा। कार्य मापदंड के अनुरूप नहीं होने पर विधायक ने नाराजगी जाहिर करते हुए जेईएन को फटकार लगाई।