लखीसराय: लखीसराय में रात्रि गश्ती के दौरान 'रोको टोको' अभियान, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच
शनिवार एवं रविवार के बीच जिले में रात्रि गश्ती के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्र में स्थानीय पुलिस द्वारा मध पदार्थों एवं अवैध अग्नेयास्त्रों के आयात निर्यात पर रोक के लिए रोको टोको अभियान चलाया गया. रविवार अपराह्न 1:25 बजे लखीसराय पुलिस द्वारा अपने सोशल मीडिया साइट पर इसकी जानकारी दी गई. अभियान के तहत पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच की गई.