शामली: थानाभवन थाना क्षेत्र के गौसगढ़ के जंगल में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, चार बदमाश गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Dec 3, 2024 मंगलवार की रात करीब साढ़े 10 बजे सीओ थानाभवन श्रेष्ठा ठाकुर ने बताया कि थानाभवन क्षेत्र के गौसगढ़ में एक संदिग्ध गाड़ी का पीछा करते समय पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड में दो बदमाश घायल हुए है, जबकि दो अन्य समेत कुल चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है, जो क्षेत्र में हुई चोरियों में वांछित चल रहे थे। अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है।