शामली: आदर्श मंडी थाना पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Dec 3, 2024 मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे आदर्श मंडी थाना पुलिस ने बताया कि 30 सितंबर को प्रकाश में आई नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाने की घटना में वांछित आरोपी ललित को गिरफ्तार किया गया है, जो मुजफ्फरनगर के बुढीना कला का रहने वाला है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित कराई जा रही है।