शामली: थाना शामली कोतवाली पुलिस ने चोरी की स्कूटी के साथ गौशाला रोड निवासी अभियुक्त को गिरफ्तार किया
Shamli, Shamli | Dec 3, 2024 मंगलवार शाम करीब 6 बजे थाना शामली कोतवाली पुलिस ने बताया कि 3 अक्तूबर को सीबी गुप्ता कॉलोनी निवासी दिनेश कुमार जैन ने स्कूटी चोरी के संबंध में शिकायत की थी। पुलिस ने इस घटना में मोहल्ला गौशाला रोड शामली निवासी आशुतोष उर्फ आशू को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से चोरी हुई स्कूटी भी बरामद की गई है। अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।