शामली: थानाभवन पुलिस ने जलालाबाद निवासी छेड़छाड़ के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Dec 3, 2024 मंगलवार शाम 5 बजे थानाभवन थाना पुलिस ने बताया कि 8 नवंबर को प्रकाश में आई छेड़छाड़ की घटना में आरोपी अशीक अहमद को गिरफ्तार किया। आरोपी जलालाबाद के मोहल्ला करीमबख्श का निवासी है। पुलिस ने पीड़िता के परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।