शामली: भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में सभल हिंसा की जांच की मांग की
Shamli, Shamli | Dec 3, 2024 मंगलवार की शाम करीब 4 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली में भीम आर्मी के कार्यकर्ता दर्जनों की संख्या में नारेबाजी और प्रदर्शन करते हुए शामली जिला कलेक्ट्रेट पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने संभल हिंसा के संबंध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा, जिसमें सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में संभल में हुई हिंसा की जांच कराए जाने की मांग राष्ट्रपति से की गई।