शामली: रूस में होने वाली अंतरराष्ट्रीय ग्रेपलिंग कुश्ती में चयनित खिलाडियों को DM ने अपने कार्यालय पर किया सम्मानित
Shamli, Shamli | Dec 3, 2024 मंगलवार की शाम 4 बजे मिली जानकारी के मुताबिक DM शामली अरविंद कुमार चौहान ने अपने कार्यालय पर ग्रेपलिंग कुश्ती खिलाडी काबडौत के मोंटी मलिक व रवि मलिक एवं बनत निवासी अभिमन्यू चौधरी को सम्मानित किया। तीनों खिलाडी हरिद्वार में हुई सीनियर नेशनल ग्रेपलिंग कुश्ती चैम्पियनशिप में गोल्ड हासिल कर रूस में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं।