लालगंज: मध्य प्रदेश से चलकर लहुरियादह व कटरा जंगल में चहल कदमी कर रहा हाथियों का जोड़ा, वन विभाग की टीम कर रही निगरानी
म0प्र0 के बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान से चलकर ड्रमंडगंज के जंगल में पहुंचे हाथियों का जोड़ा 5वें दिन बुधवार दोपहर बाद करीब 2:00 बजे लहुरियादह व कटरा के जंगलों में चहल कदमी करते रहे। रेंजर के साथ वन विभाग की टीम लगातार हाथी और हथिनी की लोकेशन लेते रहे। वन विभाग की टीम जंगल से सटे गांवों में पहुंचकर लोगों से हाथियों से बचाव हेतु सतर्कता बरतने की अपील की।