घाटमपुर: सेन पश्चिम पारा में युवक की हत्या, सर और चेहरे पर वार कर की गई, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, थाने का किया घेराव
सेन पश्चिम पारा में विमल गौतम की भारी वस्तु से सर और चेहरे पर वार कर हत्या की गई थी।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई। परिजनों ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया।परिजनों का आरोप है मृतक का अपहरण किया गया था।मृतक को एक मुकदमे में गवाही देनी थी।नामजद शिकायत के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की जिसके चलते हत्या हुई।