घाटमपुर: घाटमपुर के कजियाना वार्ड में निकाला गया पलंग का जुलूस
घाटमपुर में गुरुवार शाम 5 बजे कर्बला में हजरत हसन व हुसैन की शहादत की याद में पलंग का जुलूस निकाला गया। कजियाना वार्ड से शुरू हुआ जुलूस मातमी धुनों के साथ तहसील परिसर स्थित इमामबाड़े तक पहुंचा।जुलूस की अगुवाई मोहर्रम के खलीफा जफरुल्लाह उर्फ मुन्ना, खलीफा वली मोहम्मद, अत्तू खलीफा, खलीफा जन्मेंजय गोस्वामी और खलीफा मुन्ना गोस्वामी ने की।