घाटमपुर: घाटमपुर में कार से आए दबंगों पर युवक के अपहरण का आरोप, पुलिस आयुक्त ने जांच के आदेश दिए
घाटमपुर में कार से आए दबंगों पर युवक के अपहरण करने का आरोप लगा। सोशल मीडिया के माध्यम से गुरुवार रात्रि 10:00 बजे पुलिस आयुक्त से प्रकरण की शिकायत की गई।पुलिस आयुक्त ने तत्काल मामले में संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक घाटमपुर को त्वरित कार्रवाई एवं जांच के आदेश दिए।थाना प्रभारी ने बताया जांच की जा रही है।आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।