घाटमपुर: सेन पश्चिम पारा में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका जताई जा रही है
सेन पश्चिम पारा में नहर किनारे युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया।परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है।परिजनों का आरोप है कि मृतक विमल को कुछ लोग घर से बुला ले गए थे और युवक का शव बरामद हुआ है। थाना प्रभारी ने शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे बताया हत्या की आशंका जताई गई है। प्रकरण की जांच की जा रही है ।आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।