पटियाली: पटियाली के थाना गांव स्थित फायर स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान फायरमैन की मौत, सीने में तेज दर्द उठा था
पटियाली। ग्राम थाना गांव स्थित फायर स्टेशन पर तैनात 50 वर्षीय फायरमैन राजेश कुमार पुत्र प्रकाश चंद्र निवासी शेखपुरा, एटा की रविवार को मौत हो गई। ड्यूटी के दौरान उनके सीने में तेज दर्द हुआ। साथी कर्मचारी उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे, चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचायत नामा की कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।